Double blow of weather, people shivered due to drizzle amidst cold

मथुरा। सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर जाते लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। रविवार रात से बादल छाने लगे थे, जिनका असर सोमवार को दिनभर देखने को मिला। हल्की बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ गई है। साथ में सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। बादल छाने से धूप नहीं खिली तो ठंड ने जोर पकड़ लिया। मौसम की दोहरी मार से दिनभर ठंडक बनी रही।

Trending Videos

जिले के गोवर्धन, राधाकुंड समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी तापमान में गिरावट देखने की नहीं मिली है। सोमवार को चार अंक उछलकर न्यूनतम पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि दो दिन पहले यह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सात दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश होने के आसार बने हैं। ऐसे में बादल छाने व बारिश से ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ना तय माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *