झांसी। केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित होने जा रहे ग्लोबल वाटर कांफ्रेंस में भारत की ओर से परमार्थ संस्था के डॉ. संजय सिंह सिरकत करेंगे। वह यहां जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जल के समाम वितरण पर अपने अनुभव यहां साझा करेंगे। इससे पहले भी डॉ. संजय सिंह लंदन में जल संरक्षण के कार्यक्रम भाग ले चुके हैं। संवाद

Trending Videos

यूनियन के बैनर फाड़े, डीआरएम से शिकायत

झांसी। शुक्रवार को स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर दूसरी यूनियन पर उनके बैनर फाड़ने का आरोप लगाया। साथ ही मान्यता प्राप्त यूनियन द्वारा लगाए गए बैनर हटाने की मांग की। रेलवे में कर्मचारी यूनियन के मान्यता के चुनावों को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। वहीं, यूनियन एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रहीं हैं। डीआरएम को दिए ज्ञापन में यूनियन के मंडल सचिव अजय प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके बैनर को रात के अंधेरे में फाड़कर फेंक दिया गया। उन्होंने रेल अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *