{“_id”:”678140ab4f9154d06b094a7b”,”slug”:”dramatic-performance-of-kamal-kakoon-ka-2025-01-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कमाल काकून का: 12 जनवरी को दिव्यांग बच्चे करेंगे नाट्य मंचन, अलीगढ़ में अपनी तरह का होगा यह पहला आयोजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पत्रकार वार्ता में कमाल काकून का के बारे में बताते आयोजक – फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में 12 जनवरी को दिव्यांग बच्चे कमाल काकून का नामक नाट्य मंचन प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह अलीगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसका उद्देश्य न केवल कलाकारों की क्षमताओं को समाज के सामने लाना है, बल्कि उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना भी है।
Trending Videos
सेवानिवृत न्यायमूर्ति एएन मित्तल ने बताया कि 12 जनवरी को डीएस कॉलेज सभागार में दोपहर 2:30 बजे से कमाल काकून का नामक नाट्य मंचन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अलीगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन है। दिव्यांग बच्चों द्वारा मंच पर प्रस्तुतियां न केवल उनकी प्रतिभा को दिखाती हैं, बल्कि उनकी भावनाओं, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को भी दिखाती हैं। डॉ सीपी गुप्ता ने बताया कि नाट्य मंचन कमाल काकून का में 51 नेत्रहीन कलाकार, बधिर बच्चे, डाउन सिंड्रोम, ऑटिज्म, मूक-बधिर और अन्य शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चे अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन बच्चों के द्वारा संगीतमय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।
डॉ भरत वार्ष्णेय ने बताया कि नाट्य मंचन कमाल काकून का में कोई प्रवेश पास की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क होगा। यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में रामकुमार बंसल, डॉ भरत कुमार वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल अनु ,अतुल अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, हीरालाल मित्तल, संजीव गुप्ता मूर्ति, राम हरकुट, विकास सैनी, डॉ एके जैन ,राकेश वार्ष्णेय ,मनोज गोकुल, मनीष बंसल, राजीव अग्रवाल ,चंद्रभान ,अनिल अग्रवाल, कमल किशोर ,संजय कंटक ,सुधीर अरोरा ,विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।