अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sun, 15 Sep 2024 12:37 PM IST

अलीगढ़ के सासनी गेट में पिछले 15 दिन से पेयजल व्यवस्था ठप होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा गया। गुस्साए नागरिकों ने सासनी गेट चौराहे के हाथरस रोड पर तख्त व अन्य सामान डालकर जाम लगा दिया।



Drinking water supply halted, public outrage

हंगामा करते लोग
– फोटो : वीडियो ग्रैब

Trending Videos



विस्तार


पीने का पानी न मिलने से परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। नारेबाजी करते हुए जमकर गुस्सा जताया। वहां पर पहुंचे नलकूप अधिकारियों ने जब पानी की व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया।

Trending Videos

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में पिछले 15 दिन से पेयजल व्यवस्था ठप होने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश देखा गया। गुस्साए नागरिकों ने सासनी गेट चौराहे के हाथरस रोड पर तख्त व अन्य सामान डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग पर अडिग रहे। नलकूप विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आज ही पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें