ताखा (इटावा)। ऊसराहार थाना क्षेत्र में शराब के नशे में दोस्तों की ओर से की गई लापरवाही का एक अनोखा मामला सामने आया है। नगला चतुर निवासी सर्वेंद्र, अपने दोस्त संजू और ललित के साथ मंगलवार रात शराब पी रहा था। बढ़ती सर्दी से बचने के लिए तीनों ने मिलकर एक अजीब तरीका अपनाया।

Trending Videos

उन्होंने एक एचडी डीलक्स बाइक को लकड़ी के ढेर पर रखा और उस पर पुआल डालकर आग लगा दी। सुबह जब सर्वेंद्र का नशा उतरा तो उसने अपनी जली हुई बाइक देखी। उसने संजू और ललित पर बाइक जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। हालांकि, बाद में तीनों दोस्तों के बीच बातचीत हुई और 25 हजार रुपये में आपसी समझौता हो गया।

रुपये तुरंत न होने पर संजू और ललित ने 10 दिन में रकम चुकाने का वादा किया और गारंटी के तौर पर अपनी अपाचे बाइक सर्वेंद्र को सौंप दी। चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह ने बताया कि यह तीनों दोस्त हैं और आपसी समझौते के बाद मामला सुलझ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *