जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, यह कहावत आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में लेटे युवक पर बिल्कुल सटीक बैठती है। युवक को मौत ऐसे छूकर निकल गई, कि देखने वाले भी हैरान हैं।

ट्रेन की नीचे फंसा युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में इटावा रेलवे ट्रैक पर नशेबाज युवक की हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। हाथ में शराब का क्वार्टर और लड़खड़ाते पैरों से चलकर ये युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। यहां वो रेलवे ट्रैक पर ही लेट गया। इस दौरान वहां से पैसेंजर ट्रेन गुजरी। लोको पायलट ने जब तक उसे देखा, तब तक वो ट्रेन के नीचे आ गया था। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक मारकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद जब ट्रेन के नीचे का दृश्य देखा तो हैरान रह गया। युवक जीवत था, लेकिन उसको चोट आई थी। बमुश्किल उसे नीचे से निकाला गया।
