drunken man beat his wife in evening In Etah shot himself in morning His condition critical

घायल युवक को एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाते परिजन
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की देर शाम एक युवक ने नशे में पत्नी को पीटा। मंगलवार की सुबह नशा उतरने के बाद ग्लानि होने पर खुद को गोली मार ली। इससे वह घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Trending Videos

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला पुढ़ियार गांव की है। गांव निवासी नीलेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर पर कोई नहीं था। तभी चचेरे भाई गुड्डू ने सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश ने बताया कि गुड्डू का घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें