
आगरा मेट्रो की वजह से हुआ जलभराव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो स्टेशन और पिलर के लिए की जा रही खुदाई में निकल रही कीचड़ और सिल्ट को जवाहर नगर के नाले में डाल देने से नाला चोक हो गया। पार्षद और क्षेत्रीय लोगों ने यूपी मेट्रो काॅरपोरेशन पर आरोप लगाया है कि नाले में सिल्ट के कारण बारिश का पानी गलियों और घरों में घुस रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई गई।
खंदारी चौराहे पर भरतपुर हाउस के सामने सीवर लाइन में सिल्ट डालने के मामले में मेट्रो के ठेकेदार पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान के पास जवाहर नगर के लोग पहुंचे। उन्होंने हाईवे के सर्विस रोड के किनारे बनाए गए नए सीसी नाले के चोक होने की शिकायत की।
