{“_id”:”673b8d21396bda67dc0093e4″,”slug”:”due-to-the-crossing-being-closed-children-are-reaching-school-by-taking-a-detour-of-one-kilometer-orai-news-c-224-1-ori1005-122290-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: क्रॉसिंग बंद होने से बच्चे एक किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंच रहे स्कूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा-इटौरा रेलवे क्रॉसिंग 189 को ट्रैक मरम्मत के लिए बंद हुए दूसरे दिन लोगों कई मुश्किलें आईं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। स्कूल जाने के लिए घरों से एक किलोमीटर दूर पैदल चलकर हाईवे पर खड़े वाहनों तक जाना पड़ा। शिक्षकों को भी अपने वाहन आटा बस स्टैंड पर खड़ाकर पैदल विद्यालय जाना पड़ा। किसान भी क्रॉसिंग बंद होने से परेशान रहे।

रविवार को आटा रेलवे क्रॉसिंग 189 को पांच दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। कस्बे के साथ क्षेत्र के एक दर्जन गांव करीब तीस हजार लोग परेशान है। मुख्यालय, तहसील, थाना जाने के लिए लोग वैकल्पिक रास्ते से कई किलोमीटर का चक्कर काटकर आवागमन कर रहें हैं। आटा रेलवे फाटक को बंद हुए दूसरे दिन लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गई। सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चों को होना पड़ा। उनको बंद फाटक के नीचे से निकलना पड़ा।

इसके बाद हाईवे पर खड़े अपने वाहनों तक पैदल चलकर पहुंचे। किसान भी खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटकर समय और डीजल खर्च कर रहे हैं। आटा रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 रेलवे फाटक बंद होने से भभुआ रेलवे क्रॉसिंग 190 पर वाहनों की भारी भीड़ रही। कई बाइक सवार जल्दबाजी में बंद बूम के नीचे से अपनी बाइकों को निकालते हुए दिखे। आटा रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा ट्रैक मरम्मत का कार्य दूसरे दिन भी कर्मचारी डाउन लाइन पर मरम्मत का काम कर रहें हैं।

मरीजों के लिए हाईवे पर खड़ी हो रही एंबुलेंस

आटा। आटा रेलवे क्रॉसिंग 189 पांच दिनों के लिए बंद होने से क्षेत्र के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बन रही है। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। इसके लिए एंबुलेंस को हाईवे पर खड़ा किया जा रहा है। इससे मरीज सही समय पर अस्पतालों तक पहुंच सकें।

ब्लॉक में फंसीं दो ट्रेनें, यात्री परेशान

उरई। आटा स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत के काम के चलते उरई सरसोकी आटा सेक्शन में पॉवर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। जिसकी वजह से दो स्पेशल ट्रेनों को उरई, सरसोकी में रोककर चलाया गया। जिससे यात्रियों परेशानी हुई। सोमवार झांसी कानपुर रेलखंड पर मदुरई से कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन नंबर 01928 स्पेशल वैसे भी अपने निर्धारित समय से 19 घंटा 10 मिनट देरी से चल रही थी। इसके बाद ब्लॉक में उरई स्टेशन पर 20 मिनट व 10 मिनट सरसोकी स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 02588 स्पेशल ट्रेन को उरई स्टेशन पर पांच मिनट और सरसोकी स्टेशन पर 20 मिनट रोककर चलाया गया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। उन्होंने कहा पहले से ही देरी से चल रही थी। इसके बाद रोककर चलाया गया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *