
फोटो 2: मुगलपुर नरैनी के पास डंपर में फंसे चालक को निकालते लोग। स्रोत विभाग
{“_id”:”69d553247bb4e2abad05e4d7″,”slug”:”dumper-collides-with-tree-driver-injured-after-getting-trapped-in-cabin-etawah-news-c-216-1-etw1005-140604-2026-04-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: पेड़ से टकराया डंपर, केबिन में फंसकर चालक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 2: मुगलपुर नरैनी के पास डंपर में फंसे चालक को निकालते लोग। स्रोत विभाग
इकदिल। भरथना-इटावा रोड स्थित मुगलपुर नरैनी के पास मंगलवार सुबह बेकाबू डंपर (चेचिस) सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। थाना पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। अस्पताल में चालक ने अपना नाम चालक छोटेलाल (35) निवासी कीरतपुर थाना बलरई बताया। उसने बताया कि उसके आगे-पीछे अन्य डंपर (चेचिस) चल रहे थे जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।