अगर आप भवन निर्माण करवा रहे हैं तो सीमेंट जांच परख कर ही खरीदें, क्योंकि बाजार में नकली सीमेंट भी बिक रहा है। पीलीभीत में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात गिरिराज इंडस्ट्रीज पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
{“_id”:”670f628ab77916950d0cbe2a”,”slug”:”duplicate-cement-being-sold-in-bags-bearing-ultratech-label-two-shops-sealed-in-pilibhit-2024-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: अल्ट्राटेक लिखी बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था नकली सीमेंट, दो दुकानें सील, जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बोरियों में भरा मिला नकली सीमेंट
– फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में बिलगांव रोड पर स्थित गिरिराज इंडस्ट्रीज पर जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार रात छापा मारा। टीम ने मौके से नकली सीमेंट की 50 बोरियां और 97 खाली बोरियों बरामद की हैं। इन बोरियों पर अल्ट्राटेक लिखा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकान स्वामी की दोनों दुकानों को सील किया है।
जानकारी के मुताबिक बिलगांव रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप गिरिराज इंडस्ट्रीज पर एसडीएम सदर महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार पारुतोष द्विवेदी, बांट माप अधिकारी लक्ष्मीकांत सहित जीएसटी और सेल टैक्स टीम ने मंगलवार की रात छापा मारा। टीम ने दुकान से डालमिया और सम्राट कंपनी के सीमेंट की 1200 बोरियां छापे के दौरान बरामद की। यह सीमेंट 2023 में रिजेक्ट किया जा चुका था।