
{“_id”:”69bd8badd1e9f050a80accbd”,”slug”:”e-rickshaws-were-being-charged-by-stealing-electricity-etawah-news-c-216-1-etw1013-139629-2026-03-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बिजली चोरी कर चार्ज किए जा रहे थे ई-रिक्शे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाते हुए 50 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी कर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज की जा रही थीं। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने विजिलेंस के साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास छापामारी की। यहां मीटर बाईपास कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस दौरान 75 ई-रिक्शों की बैटरियों को चार्ज किया जा रहा था। कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिया गया। इस मामले की एफआईआर बिजली थाने में दर्ज कराई जा रही है।