
बाहुबली बसपा नेता अनुपम दुबे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को माफिया अनुपम दुबे को समन जारी कर तलब किया है। पुलिस गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया की 113 करोड़ की संपत्ति अभी तक कुर्क कर चुकी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता अनुपम दुबे जीआरपी इंस्पेक्टर राम निवास यादव हत्याकांड में मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उनका मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई जेल में बंद है।
