ED raided on builder Sudhir Goal's places.

– फोटो : फाइल

विस्तार


बुलंदशहर और नोएडा में बिल्डर सुधीर गोयल के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने छापा मारा है।

ईडी के अधिकारी कर्मचारियों ने कोतवाली नगर स्थित एक गन हाउस संचालक के घर पर भी छापा मारा।

सुधीर गोयल के करोड़ो रूपये के कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग सामने आई है। सुधीर गोयल उसकी पत्नी व उसका बेटा भी जेल में बंद है। सभी पर लोगों से पैसे लेकर उन्हें जमीन व मकान न देने का आरोप है।

सुधीर गोयल आम जनता, किसानों व पुलिसकर्मियों और फौजियों को सस्ता प्लाट व मकान देने के नाम पर अपना निशाना बनाता था। बुलंदशहर पुलिस द्वारा सुधीर गोयल पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

बुलंदशहर पुलिस ने पिछले माह सुधीर गोयल, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को पीलीभीत से गिरफ्तार किया था। ये सभी शहर के आसपास 11 अवैध कालोनियों को बनाकर बेच चुके हैं। सुधीर गोयल कालोनियों के शिव, शिवांग, नीलकंठ, राधिका जैसे धार्मिक नाम रखता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *