ED team took away computer, laptop and documents

महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर भी ईडी का छापा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा के सदर थाने के जनरलगंज क्षेत्र स्थित मैनागढ़ में महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर ईडी की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को कारोबारियों में खलबली मची रही। सुबह से देर रात तक टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में लगे कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी फुटेज के साथ दस्तावेज खंगाले और उन्हें जब्त कर अपने साथ ले गई।

Trending Videos

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि मैनागढ़ स्थित महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा था। टीम ने कार्रवाई से थाना पुलिस को दूर रखा। बावजूद इसके क्षेत्र में कार्रवाई होने के चलते वह नजर बनाए थे। देर रात को टीम कार्रवाई के बाद वापस लौट गई। टीम अपने साथ आधा दर्जन से अधिक कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी की डीबीआर, हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव, अन्य तकनीकी उपकरण समेत आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई है।

इधर, शहर में ईडी की कार्रवाई से अन्य बड़े कारोबारियों में भय है। खासकर उन उद्योगपतियों में ज्यादा खलबली है जिनका संबंध महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों से है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *