Effect of fog: Seven flights of Indigo and one flight of Spice Jet cancelled; passengers upset

कोहरे का एक दृश्य।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अब तक के सबसे घने कोहरे का असर हवाई यात्रियों पर बुधवार को ज्यादा पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक महानगरों को जाने वाली आठ उड़ानें निरस्त रहीं। दस उड़ानें दो से आठ घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचीं। शारजाह से आने वाला विमान आठ घंटे की देरी से पहुंचा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने हंगामा भी किया। यात्रियों को परिजनों को पार्किंग एरिया में इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, निरस्त होने की सूचनाएं यात्रियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए विमानन कंपनियां भेज रही हैं।

अकासा एयरलाइंस का बंगलूरू का विमान लगभग 3 घंटे की देरी से पहुंचा। इंडिगो मुंबई का विमान तीन घंटे, एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू का विमान आई एक्स 1622 दो घंटे, इंडिगो कोलकाता का विमान 6ई 822 दो घंटे, इंडिगो हैदराबाद का विमान 6ई 915 दो घंटे, एयर इंडिया का दिल्ली विमान एआई 406 लगभग पांच घंटे, इंडिगो दिल्ली का विमान 6ई 2361 लगभग चार घंटे, इंडिगो एयर का दिल्ली का विमान 6ई 2362 लगभग चार घंटे, स्पाइसजेट दिल्ली का विमान एसजी 2741 2 घंटे की देरी और एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान आई एक्स 184 अपने निर्धारित समय शाम के पांच बजे से आठ घंटे की देरी से रात 1.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से शहरों से उड़ान भरकर आने वाले इंडिगो के सात विमान और स्पाइसजेट एयरलाइंस दिल्ली-वाराणसी विमान सेवा निरस्त रहीं। लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, भुनेश्वर, दिल्ली से आने वाले विमान निरस्त रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *