{“_id”:”69bab5dbf053a78af6083da2″,”slug”:”eid-al-fitr-2026-when-will-eid-be-observed-the-date-will-be-confirmed-tomorrow-here-are-the-prayer-timings-2026-03-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Eid Al Fitr- 2026: कब होगी ईद? कल पता चलेगा, ईदगाह-मस्जिदों में नमाज का ये रहेगा समय; पढ़ें कमेटी की अपील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ईद-उल-फित्र के लिए चांद देखने की अपील की गई है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में चांद देखने का विशेष इंतजाम किया गया है और लोगों से सूचना देने को कहा गया है। शहर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज का समय भी तय कर दिया गया है, जिसके अनुसार सुबह नमाज अदा की जाएगी।
ईद-उल-फितर – फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से 19 मार्च 2026 को शाम 5:30 बजे ईद-उल-फित्र का चांद देखने की अपील की गई है। कमेटी ने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में चांद देखने का एहतिमाम किया गया है और लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की गई है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने अपील की है कि चांद दिखने की सूचना तुरंत कमेटी को दी जाए।