ईद के अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखनऊ स्थित ईदगाह पहुंचे और सभी को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आज ईद के मौके पर मैं अपनी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं… ये त्योहार जहां हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं, सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं, यही हमारे देश की खूबसूरती रही है… हम एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे को मोहब्बत की नजर से देखें, मैं इसी उम्मीद के साथ आप सभी को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं…।
#WATCH लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद की मुबारकबाद दी और कहा, “आज ईद के मौके पर मैं अपनी तरफ से आप सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद देना चाहता हूं… ये त्योहार जहां हम एक-दूसरे के गले मिलते हैं, सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं, यही हमारे देश की खूबसूरती रही है… हम… pic.twitter.com/vWij3tgkl9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024
लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी।
ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में सबसे बड़ी जमात से ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।
अमेठी सिटी: ईद की पढ़ी नमाज, दी मुबारकवाद
ईद का त्योहार आज अमेठी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।अमेठी के जामा मस्जिद पर हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़ी। उसके बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, सुरक्षा के लिए मस्जिदों के बाहर अर्ध सैनिकबलों के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। नमाज के दौरान सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।
जिले की सभी मस्जिदों के अलावा अमेठी कस्बे के जामा मस्जिद पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ ईद की नमाज पढ़कर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। अमेठी के जामा मस्जिद, गौरीगंज, जायस, जगदीशपुर और तिलोई समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। नमाजियों ने कहा कि 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद की नमाज पढ़ी जाती है। यह बहुत ही खास मौका होता है जब हम अपने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाते है।
रामनगरी अयोध्या में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ईद की नमाज संपन्न हुई। शहर के सिविल लाइन ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज में मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई। शहर के काजी मौलाना समसुल कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई।
आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी राज करण नैय्यर ने बच्चों को टॉफियां बांटी। लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
बलरामपुर: 1029 मस्जिदों में पढ़ी गई ईद की नमाज, एक दूसरे को दी बधाई
बलरामपुर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मुबारक की धूम रही। सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।
जिले के 1029 स्थानों पर लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। इस दौरान प्रशासन भी सतर्क रहा। डीएम अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार लगातार निगरानी में रहे। शहर में ईदगाह पर आयोजित नमाज के दौरान अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे।
