एटा में पैर फिसलने से 8 वर्षीय बालक पानी भरे गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह घर से पशु चराने के लिए निकला था। 



eight-year-old boy died after slipping and falling into water-filled pit in Etah

सांकेतिक तस्वीर।

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को भैंस चराने गया आठ वर्षीय बालक खेतों के पास गड्ढे के पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

Trending Videos

घटना मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती की है। गांव निवासी विमलेश यादव का पुत्र मनमोहन उर्फ़ मुन्नू गांव के पास खेतों पर भैंस चराने ले गया था। शौच क्रिया के दौरान पानी में पैर फिसलने से बालक गड्डे में गिर गया। वहां पहुंचे लोगों ने परिजन को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजन ने गांव के लोगों की मदद से बालक को गड्ढे से निकाला। 

परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के अनुसार शौच क्रिया के दौरान पैर फिसलने से बालक गड्डे में गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *