संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। एक हफ्ते पहले चाचा की डांट-फटकार पर बालिका संतकबीरनगर से भागकर झांसी पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर उसे पकड़ा गया। आरपीएफ ने बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया। काउंसिलिंग के बाद उसे माता-पिता को सौंप दिया गया।

16 नवंबर को आठवीं की छात्रा संतकबीरनगर से भागी थी। दो दिन बाद यानी 18 नवंबर को झांसी स्टेशन पर पहुंची। यहां रेलवे पुलिस बल ने उसे प्लेटफॉर्म से बरामद किया। नाबालिग ने बाल कल्याण समिति को बताया कि उसे एक लड़का लेकर आया था और खुद लखनऊ जाने की बात कहकर उसे स्टेशन पर छोड़ गया। उसने यह भी बताया कि वह उस लड़के से प्यार करती है। समिति ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे समझाया। साथ ही उसके पिता को बुलाया और समझाया। परिजनों ने बताया कि चाचा की डांट फटकार से वह घर से भाग गई थी। समिति की कार्रवाई के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा व सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें