Kanpur News: जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव ऑफिसर्स क्लब परिसर में दफना दिया था। चार महीनरे बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है।
{“_id”:”671d8b7015f7b332150f5e01″,”slug”:”ekta-murder-skeleton-found-after-digging-is-cash-and-jewellery-worth-lakhs-the-reason-for-the-murder-2024-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ekta Murder: क्लब में खोदाई के बाद मिला कंकाल, लाखों की नकदी-जेवर तो नहीं हत्या की वजह, आरोपी से पूछताछ जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

kanpur murder case
– फोटो : amar ujala
कानपुर के सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर ऑफिसर्स क्लब परिसर के अंदर दफना दिया गया। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की।
इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। देर रात करीब साढ़े बारह बजे महिला का शव भी बरामद कर लिया गया। सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं।