Elder brother murdered for mothers jewellery in Kanpur, younger brother stabbed brother with knife

kanpur murder case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में सोमवार रात एक भाई ने 12 लाख के जेवरों के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया। 20 दिन पहले बीमारी से चल बसी मां के जेवरों के बंटवारे को लेकर छोटे बेटे ने बड़े की चाकू से वार कर हत्या कर दी। छोटा बेटा सारे जेवर चाहता था लेकिन परिवार देने को राजी नहीं था। सोमवार शाम मौका पाकर उसने अलमारी से जेवर निकाले और बैग में भरकर भागने लगा।

इस दौरान पहले भाभी और पिता से धक्कामुक्की हुई। जब बड़े भाई ने रास्ता रोका तो चाकू से वार कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मसवानपुर के मथुरानर स्थित जयहिंद स्कूल के करीब रहने वाले सुरेश वर्मा फील्ड गन फैक्ट्री के सामने पंचर की दुकान चलाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *