संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Sun, 27 Oct 2024 02:45 AM IST

Elderly bike rider dies after colliding with parked tractor-trolley



अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में जगदीशपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार बुजुर्ग सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

गौरीगंज इलाके के पूरब गांव बस्तीदेई निवासी हरीराम (65) मौजूदा समय में इसी थाना क्षेत्र के भटगवां भीटा में रहते थे। शुक्रवार देर शाम वह गौरीगंज से बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। अपने घर से करीब 100 मीटर पहले ही सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से वह टकरा गए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुुजुर्ग ने हेलमेट पहन रखा था। इंस्पेक्टर श्याम नारायणन पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें