
शाहबाद में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। शाहबाद कोतवाली इलाके के रामगंगा पुल स्थित अस्थायी गोशाला में बुजुर्ग केयर टेकर एवं बमनपुरी गांव निवासी लालमन (62) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
Trending Videos
इतना ही नहीं हत्यारे शव को पशुओं के पानी पीने की होदी में फेंककर चले गए। रविवार सुबह गोशाला में जब ड्यूटी पर पड़ोसी गांव जाहिदपुर निवासी जगदीश आए तो उन्होंने शव देखा। उन्होंने शोर मचाया। शोर शराबा सुनने के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
उसके बाद सूचना शाहबाद कोतवाली पुलिस को दी गई। उधर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से पत्थर और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए। मौके का मुआयना करने के लिए एएसपी अरुण श्रीवास्तव पहुंच गए। एसपी विद्याशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
