– ठगों ने साढ़े छह लाख रुपये निकाले थे, एक आरोपी के खाते में आई रकम, फिर गई विदेश

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।

शाहदरा निवासी बुजुर्ग जसपाल सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा के एप का इस्तेमाल कर रहे थे। इस बीच किसी ने खाते में सेंध लगाकर साढ़े छह लाख रुपये उड़ा दिए। इसका पता चलने पर पीड़ित ने शाहदरा साइबर थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान लखनऊ के मोहनलालगंज थानाक्षेत्र के मऊ निवासी वैभव श्रीवास्तव (25) और ट्रांसपोर्ट नगर की हिंद नगर काॅलोनी के रजनीश वर्मा (22) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी स्नातक पास हैं और अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के गुर्गे हैं। रजनीश ने वैभव से बैंक खाता खोलने के लिए कहा था। उसके खाते में ही ठगी की रकम आई थी। इसके बाद रकम को कई खातों में घुमाकर विदेश भेज दिया गया था। गिरोह के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें