Election campaign ends in by-elections

विधानसभा उपचुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अलीगढ़ में खैर विधानसभा के उपचुनाव में 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 18 नवंबर शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार घर-घर जाकर ही मतदाताओं के पास हाजिरी लगा सकेंगे। इधर, मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 

खैर उपचुनाव में भाजपा-रालोद गठबंधन से सुरेंद्र दिलेर, सपा-कांग्रेस गठबंधन से चारू कैन, बसपा से डॉ. पहल सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से नितिन कुमार चोटेल व राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार धनगर समेत कुल पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। हालांकि यहां पर मुख्य रूप से भाजपा, सपा व बसपा प्रत्याशी के बीच ही त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 18 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकेंगे। 19 नवंबर सुबह आठ बजे से धनीपुर मंडी से खैर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 20 नवंबर को सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान समापन के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम धनीपुर मंडी आएंगी। जहां इन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। मंडी में ही 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *