{“_id”:”66b14f44ca3cfe650e0a0f94″,”slug”:”electric-current-passed-through-table-fan-woman-died-orai-news-c-224-1-ori1001-118158-2024-08-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: टेबल फैन में उतरा करंट, महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 06 Aug 2024 03:46 AM IST

Electric current passed through table fan, woman died

Trending Videos



उरई। घर में काम कर रही महिला की टेबल फैन से करंट लगने पर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां निवासी गुड्डन (45) सोमवार सुबह घर में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान टेबल फैन खिसकाने पर उन्हें करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के समय वह अकेली थी। कोचिंग पढ़कर घर लौटे पुत्र ने मां को अचेतावस्था में पड़ा देखा तो पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद लोग मेडिकल कालेज लाए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि पति ज्ञान प्रकाश अहिरवार की 10 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। दूसरे नंबर का बेटा अभय साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें