झांसी। बकायेदारों से वसूली के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों की टीमें शुक्रवार को निकलीं। करीब 367 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए गए और 1.23 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा हुआ।

Trending Videos

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष के 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत बकायेदारों से वसूली नहीं होने पर सीधे निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इससे बिजली विभाग में हड़कंप मचा है और टीमें बकाया वसूली करने में जुट गई है।

शुक्रवार को अधिशासी अभियंता खंड-1 रेनू वर्मा के नेतृत्व में करीब 50 लाख के 150 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, बकायेदार और सामान्य उपभोक्ताओं ने एक करोड़ रुपये का बिल जमा किया। अधिशासी अभियंता-2 रविंद्र कुमार ने बताया 217 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं और 23.98 लाख रुपये बकायेदारों से वसूला गया है। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *