बारिश के मौसम में बिजली की लाइन में फॉल्ट सहित कई अन्य समस्याओं से उपभोक्ता जूझते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

बिजली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में बिजली संबंधी किसी समस्या के निवारण के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद परेशानी का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।
बिजली से संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए उपभोक्ताओं को अब निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बस एक फोन कॉल से उपभोक्ता की बिजली संबंधित हर एक समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे उनका समय बचेगा। आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा।
मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि 1912 पर कॉल करके उपभोक्ता गलत बिजली बिल, बिजली नहीं आने की और मीटर खराब होने समेत अन्य सभी तरह की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हेल्प लाइन नंबर पर उपभोक्ता की शिकायत दर्ज होने के बाद विभागीय टीम तत्काल समस्या निस्तारण के लिए उपभोक्ता के पास पहुंचेगी। मौके पर ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
