मैनपुरी। कुचेला फीडर के ट्रांसफॉर्मर में आई कमी से दो दिन से फीडर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित चल रही है। फीडर क्षेत्र के 20 गांव दो दिन से प्रभावित हैं। रविवार की शाम को नलकूप वाली लाइन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। लेकिन बिजली की आवाजाही लगातार बनी रही।

Trending Videos

शनिवार की शाम को कुचेला फीडर के ट्रांसफॉर्मर में आई कमी से क्षेत्र के 20 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति चालू करने की कोशिश की गई लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करके देर रात आपूर्ति चालू कराई लेकिन बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो सकी।

रविवार की दोपहर बाद नलकूप वाली लाइन से केबल जोड़कर कुचेला फीडर के गांवों में आपूर्ति शुरू की गई। लोड अधिक होने के कारण आपूर्ति नियमित नहीं हो सकी। बिजली की आवाजाही लगातार बनी रही। रविवार की रात में भी नियमित रूप से बिजली आपूर्ति बाधित ही रही।

सोमवार को तकनीकी कर्मचारी कुचेला फीडर पर पहुंचे और ट्रांसफॉर्मर में आई कमी को सही करना शुरू किया। संंभावना जताई जा रही है कि सोमवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति नियमित होने की संभावना जताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने बताया कि कर्मचारी काम कर रहे हैं। देर शाम तक आपूर्ति नियमित हो जाएगी।

सिंचाई के लिए नहीं मिल रही बिजली

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी ओमवीर यादव ने कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है। फसलों की देखभाल करना कठिन हो रहा है। पैदावार पर भी असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 10 घंटे बिजली देने का वादा किया था। उपकेंद्र जागीर से किसानों को पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समस्या का समाधान नही होने पर किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *