{“_id”:”6716f66bd5db578054011f05″,”slug”:”electricity-supply-should-not-be-interrupted-warning-to-officers-lucknow-news-c-13-1-lko1103-923495-2024-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बिजली आपूर्ति बाधित न हो, अफसरों को चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। गोमतीनगर मुख्य अभियंता ने सोमवर को आशियाना उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने फीडरों के मेंटीनेंस व क्षेत्र मे किए जा रहे अनुरक्षण कार्य के बारे में यहां तैनात अफसरों से ब्योरा लिया।
मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि त्योहार पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसका ध्यान में रखते हुए कार्यों की प्रगति देखी जा रही है। उन्होंने ट्रांसफार्मरों के ऑयल को बदलने से लेकर अनुरक्षण माह में जर्जर खंभे, केबल बदलने के कार्य को तेजी से कराने की बात कही। प्रीपेड मीटरों की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ बिजली के बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली। उपभोक्ताओं की समस्या का तुरंत निस्तारण करने के लिए जेई, एसडीओ को उपकेंद्र पर मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। कार्य में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।
