
{“_id”:”6959706818b9d2a8890a2e1f”,”slug”:”electricity-will-still-cause-problems-in-many-areas-today-lucknow-news-c-13-knp1002-1544000-2026-01-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आज भी कई इलाकों में परेशान करेगी बिजली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। सुधार कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विराज खंड स्थित मंत्री आवास उपकेंद्र के 11 केवी फीडरों में काम के कारण सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक और दोपहर 2:15 से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई बंद होगी। इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम उपकेंद्र के दो फीडरों पर मीटर लगाए जाने के कारण सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच सेक्टर-एफ, दुर्गा पार्क और सेक्टर-आई पार्क के आसपास की बिजली बाधित रहेगी।