Electronic device are not allowed in Ram temple.

रामलला का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
– फोटो : PTI

विस्तार


रामजन्मभूमि के भीतर श्रद्धालु किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग, मोबाइल व प्रसाद लेकर नहीं जा सकेंगे। रामभक्तों को दर्शन के बाद निकास मार्ग पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्रसाद दिया जाएगा। दिव्यांग व वृद्ध दर्शनार्थियों के लिए गोल्फ कॉर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह निर्णय शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समन्वय समिति की बैठक में लिया गया।

कमिश्नर गौरव दयाल की अध्यक्षता में बैठक जन्मभूमि परिसर स्थित एलएंडटी सभाकक्ष में हुई। प्रशासन और ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं को बेहतर ढंग से सुगमतापूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था पर विचार किया। तय किया गया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया जाए ताकि दर्शन में कम से कम समय लगे।

ये भी पढ़ें – अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी

ये भी पढ़ें – तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, अपने गुरु के लिए ले गए खास उपहार

कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ व पीएसी के जवान तैनात हैं। सभी को समझाया गया है कि रामभक्तों के साथ मित्र के रूप में व्यवहार करें। श्रद्धालुओं की जो भी जिज्ञासा हो, उसे वहां पर तैनात प्रशासन के अधिकारी व पुलिस के जवान धैर्य के साथ सुनें और समाधान कराएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *