इटावा। डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित हुई। इसमें डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि हाइवे व मुख्य मार्ग से अवैध कट शीघ्र हटा दिए जाएं। सर्विस रोड से अतिक्रमण को हटवा दिया जाए। इससे सड़क हादसों में कमी आ सके। इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शनिवार को डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने जिले की सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व की अपेक्षा दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों की संख्या में कमी आई है जो अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर सड़क हादसे की सूचना सही समय पर सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों का एक समन्वय समूह बनाया जाए।

नेशनल हाईवे पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे बैरियर, प्रकाश व्यवस्था की जाए। साथ ही अंडरपास की नियमित सफाई एवं सौंदर्यीकरण कर उन्हें सुरक्षित एवं उपयोगी बनाए। डीएम ने सड़कों एवं चौराहों पर अतिक्रमण की प्रवृत्ति को गंभीर समस्या बताते हुए निर्देश दिए कि तिराहों एवं चौराहों पर रोडवेज बसों का अनावश्यक ठहराव न हो।

बसों के निर्धारित स्टॉपेज एवं पिकअप प्वाइंट तय किए जाएं तथा सवारियां केवल बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन से ही बैठाई जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अन्य डिपो की बसों के अनियंत्रित रूप से शहर में प्रवेश पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, एआरटीओ प्रदीप देशमणि, यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह, बीएसए डॉ. राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिले के कुल 18 अस्पताल को इस योजना से संबद्ध हैं, जहां सड़क दुर्घटना में घायलों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। सीएचसी भरथना, जेके हॉस्पिटल, यूपीयूएमएस सैफई, सीएचसी सरसई नावर, डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त अस्पताल, जीएलपी हॉस्पिटल, कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर जसवंतनगर, सीएचसी उदी, सीएचसी महेवा, सीएचसी बसरेहर, सीएचसी राजपुर, सीएचसी सैफई, जिला महिला अस्पताल, दिव्यांशी हॉस्पिटल, स्वधा हॉस्पिटल, सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, मदन हॉस्पिटल।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें