{“_id”:”66bbb5ba8645a4b3500f9bf7″,”slug”:”employee-refuses-to-accept-one-rupee-coin-uproar-orai-news-c-224-1-ka11004-118476-2024-08-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: एक रुपये का सिक्का लेने से कर्मचारी का इंकार, हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Wed, 14 Aug 2024 01:06 AM IST

Employee refuses to accept one rupee coin, uproar

Trending Videos



जालौन। सीएचसी के पर्चा काउंटर पर कर्मचारी ने एक रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर दिया। तीमारदार ने कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी से शिकायत की। सीएचसी प्रभारी ने तैनात कर्मचारी को सिक्का लेने का निर्देश दिया है।

Trending Videos

नगर के मोहल्ला जोशियाना निवासी सुनील कुमार ने सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपने मरीज को दिखाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। अस्पताल पहुंचकर उसने पर्चा काउंटर पर एक रुपये का सिक्का देकर जब पर्चा बनाने के लिए कहा तो वहां तैनात कर्मचारी ने एक रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर कहा कि बाजार में एक रुपये का सिक्का चलता नहीं है। इसलिए वह भी नहीं लेगा।

जब उसने कहा कि भारत सरकार का यह सिक्का सभी जगह चल रहा है। फिर वह क्यों लेने से इंकार कर रहे हैं। इस बात से नाराज होकर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी ने पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी से सिक्का लेने से इंकार न करने के लिए निर्देशित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *