{“_id”:”66b7039dc26758376c0a6028″,”slug”:”encounter-between-police-and-accused-of-businessman-robbery-one-shot-and-three-arrested-search-for-others-2024-08-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: व्यापारी लूटकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली…तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Encounter between police and accused of businessman robbery, one shot and three arrested, search for others

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उरई में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम के जरिए कोतवाली कालपी को खबर मिली कि कुछ बदमाश मगरौल रोड के जोधर नाला के पास मौजूद हैं। वो बीती एक अगस्त को कालपी में सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता से लूटपाट कर चुके हैं। इसके बाद मौके पर एसओजी, कालपी और आटा पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी की गई।

Trending Videos

इस पर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश दीपक उर्फ चकिया भोखरे निवासी नांदेड, महाराष्ट्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा तीन बदमाशों  मोनू परिहार व सोनू परिहार निवासीगण जिला भिंड मप्र और राज परिहार पुत्र पप्पू उर्फ श्रवण परिहार निवासी थाना कालपी जिला जालौन हाल निवासी मोहल्ला बघौरा थाना कोतवाली उरई को पकड़ लिया गया।

वहीं, इनका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा, जबकि पकड़े गए सभी बदमाशों के पास से  अवैध असलहा, खोखा व जिंदा कारतूस के अलावा सर्राफा व्यापारी से लूटे गए रुपये, सोने-चांदी के जेवरात के साथ चोरी की एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि बदमाशों में एक जो राज  परिहार है, वो सर्राफा व्यापारी विश्वनाथ गुप्ता के यहां पहले ड्राइवरी का काम करता था और कुछ माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें