Encounter between police and three miscreants in Jhansi

यूपी पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शहर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-ग्वालियर हाईवे के पास अंजनी माता रोड पर शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश थाना समथर के बउआखेड़ा गांव निवासी आनंद अहिरवार व टोड़ीफतेहपुर ग्राम धुरवई घायल हो गए। 

वहीं, उनके साथी पारीछा नई बस्ती निवासी सोनू रैकवार को भी गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचे, कारतूस और लगभग छह लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में हुई एक चोरी में इन बदमाशों का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *