Encroachment removed from 32 places in Ikauna with bulldozer

इकौना में बौद्ध परिपथ से हटाया गया अतिक्रमण।

इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ की पटरियों पर कई जगह पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। इकौना में इसका सीमांकन कराने के बाद एनएचएआई की ओर से 32 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद कब्जा बरकरार रहा। बुधवार को एसडीएम व सीओ इकौना ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटवा दिया।

बौद्ध परिपथ को नेशनल हाईवे 730 का दर्जा मिला हुआ है। इस पर एके मिश्रा हास्पिटल, बाबा ढाबा सहित सलीम, मोहम्मद आरिफ, गरीब नवाज ढाबा, पप्पू, इकौना आई सेंटर, अच्छन मास्टर, जाबिर अली, सलीम, भोला नाथ गुप्ता, सुनील गुप्ता, रवि प्रकाश, रामसागर, राम मनोहर, जगदीश प्रसाद, सीताराम, साद आटोपार्ट, हर्षित मेडिकल, जनता इलेक्ट्रॉनिक, अजय शुक्ला, राधेश्याम व नंद कुमार, सुभाषचंद्र, देव कुमार, फूलमती, घनश्याम सोनी, सुभाष साइबर, इमलान, सुमन, बालकराम सहित अन्य लोगों ने स्थाई निर्माण कर कब्जा कर लिया था।

इस पर एनएच के अधिकारियों की ओर से भूमि की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद अतिक्रमण कारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। अतिक्रमण न हटने पर बुधवार को एसडीएम इकौना ओमप्रकाश व सीओ संतोष कुमार की मौजूदगी में पहुंचे एनएच व राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें