बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार रात मारपीट और हंगामा हो गया। इंग्लैंड में नौकरी करने वाली इंजीनियर युवती की पड़ोसी डॉक्टर और उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी। युवती ने आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

loader

Trending Videos

कॉलोनी निवासी एक युवती इंग्लैंड में इंजीनियर की नौकरी करती है। युवती इन दिनों अपने घर का निर्माण कराने यहां आई है। शुक्रवार रात आठ बजे वह घर के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं। तभी पड़ोसी डॉक्टर ने आवारा कुत्तों को शह देने का आरोप लगाया और मारपीट कर दी। 

यह भी पढ़ें- Disha Patani: बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जानिए अभिनेत्री के पिता ने क्या कहा

युवती ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसका हाथ पकड़कर खींचा। साथ ही डॉक्टर पर अपनी छोटी बहन से छेड़खानी का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *