{“_id”:”66eb14681d985004960289e2″,”slug”:”entrepreneurship-development-training-started-in-grassland-jhansi-news-c-11-jhs1002-395953-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: ग्रासलैंड में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारतीय चरागाह एवं चारा उत्पादन संस्थान ग्रासलैंड में व्यावसायिक बकरी पालन उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक पशुपालन डॉ. आरके सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता परियोजना समन्वयक डॉ. विजय कुमार यादव ने की। कार्यक्रम में परियोजना अन्वेषक कृषि व्यवसाय इंक्यूबेशन केंद्र डॉ. प्रभाकांत पाठक ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। मानव संसाधन विकास संस्थान के डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने विस्तार से बकरी पालन पर जानकारी साझा की। पौध एवं पशु विभागाध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा ने उद्यमिता विकास पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में बकरियों में होने वाली बामारी, नस्ल, बकरी फार्म आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. दानाराम पलसानिया, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण कुंवर सिंह, डॉ. सुल्तान सिंह, डॉ. मदन मोहन दास, डॉ. बद्री प्रसाद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन ऋचा दुबे ने व आभार डॉ. पूजा तंबोली ने किया। संवाद