entry to Kashi Vishwanath Dham will through Silko gate for first time devotees special arrangements

दशाश्वमेध से विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर कांवड़ियों के लिए की गई बैरिकेडिंग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में सावन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। पहली बार सिल्को द्वार से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कमिश्नर ने पीने के पानी, टॉयलेट, चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई के प्रबंध के साथ भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा में पूरी सजगता बरतें और सीसी कैमरे से लगातार निगरानी करते रहें। मंदिर परिक्षेत्र में अग्निशमन और बिजली उपकरणों के बारे में जानकारी लें। किसी प्रकार की गड़बड़ी तत्काल दुरुस्त कराएं। भीड़ के नियंत्रण के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग के निर्देश दिए। गर्मी से राहत देने के लिए धाम में लाइन में खड़े श्रद्धालुओं के लिए इंडस्ट्रियल एयर कूलर की व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *