woman traveling in auto died while two were seriously injured in collision with loader in Etah

Etah News: हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे लोडर ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। इनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित हरनावली गांव के पास हुआ। यहां लोहाखार गांव निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी गंगा देवी (50) की मौत हुई है। जबकि गांव की ही शीला देवी और शिवानी घायल हुई हैं। मृतका के भतीजे सूबेदार सिंह ने बताया कि गांव से ही ऑटो भाड़े पर करके बागवाला स्थित बैंक जा रहीं थीं। तभी सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: आगे चल रहे कैंटर में घुसी बोलेरो, कांस्टेबल की मौत, आबकारी निरीक्षक घायल

चाची महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष थीं। जबकि शीला देवी व शिवानी सदस्य हैं। ऑटो में सवार कुछ अन्य लोगों के भी हल्की चोटें आईं, जिन्होंने निजी क्लीनिक पर इलाज कराया है। घायल दोनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ेंः- Agra: डंपर ने खड़ी रोडवेज बस में मारी टक्कर, क्लीनर की मौत; चालक गंभीर रूप से घायल

थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि ऑटो में लोडर की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मौके पर ही लोडर को छोड़कर चालक फरार है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें