extortion money of twelve lakhs demanded by calling son of former Nagar Panchayat President In Etah

man demo
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


उत्तर प्रदेश में एटा के राजा का रामपुर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को फोन करके 12 लाख की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर पुत्र के अपहरण व स्कूल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा गया कि तेरी मौत बोल रहा हूं, खुद को बचा सके तो बचा ले। इससे पहले मैसेज भी किया गया। पीड़ित ने धमकी भरा मैसेज पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई है।

नगर पंचायत राजा का रामपुर के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के पुत्र राकेश सिंह राठौर निवासी मोहल्ला सदर बाजार को 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे धमकी भरा टैक्सट मैसेज भेजा गया और कॉल की गई। इसकी शिकायत व तहरीर पुलिस को दी गई है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास

राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन आया तो पूछा कि कौन बोल रहे हो। इस पर कॉलर ने सीधा कहा कि तेरी मौत…। जब फोन काट दिया तो फिर से कॉल आया और कहा कि तेरी मौत बोल रहा हूं, स्कूल और अपने बेटे आर्यन को बचाना है तो 12 लाख रुपये कल दे देना।

इसके बाद राकेश ने पुलिस को कॉल करके पूरा मामला बताया और धमकी देने वाले का फोन नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की और सर्विलांस पर नंबर लगाया तो क्षेत्र के ही गांव तिगरा निवासी एक युवती के नाम पंजीकृत पाया गया, लेकिन युवती इस नंबर का संचालन नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है, लेकिन उधर धमकी भरे मैसेज और कॉल से पूर्व चेयरमैन का परिवार दहशत में है।

बस से अलीगंज पढ़ने जाता है बेटा

राकेश सिंह ने बताया कि उनका एक विद्यालय संचालित हो रहा है। जबकि 12 वर्ष का बेटा अलीगंज में पढ़ता है और आना-जाना बस से करता है। इसको लेकर डर और दहशत बनी हुई है, लेकिन एक बात साफ है कि धमकी देने वाला करीबी है और उसको पता है कि बेटे का नाम आर्यन है और स्कूल भी चलता है।

यह भी पढ़ेंः- UP: पशु पालक को बंधक बनाकर गाय के साथ किया कुकर्म, इसके बाद दिखाई क्रूरता… और किया ऐसा कि देखकर दहल गया दिल

पूर्व चेयरमैन पुत्र को कॉल व मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉलर के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह पांडेय, थाना प्रभारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें