
court new
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अदालत ने छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपी को आठ साल बाद बरी कर दिया। आठ साल बाद माथे ये कलंक हटा तो पीड़ित भावुक हो गया। उसने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा था। अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। वहीं वादी के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। जैथरा कस्बा निवासी एक पीड़िता ने 23 जून 2016 को जैथरा कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी स्वतंत्र पत्रकार सुनील कुमार सहित तीन लोगों के विरुद्ध छेड़खानी का अभियोग पंजीकृत कराया था।
जैथरा के तत्कालीन थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र दुबे ने 22 जून 2016 की कथित छेड़खानी की घटना में सुनील कुमार को 23 जून को गिरफ्तार कर 24 जून को हथकड़ी में ले जाकर जेल भेज दिया था। 16 जुलाई को जमानत पर छूटने के बाद पीड़ित पत्रकार ने तत्कालीन एसएसपी से अग्रिम विवेचना कराने का अनुरोध किया।