quarrel with jija then dead body of young man was found in near tree in etah

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव मुड़समा में शुक्रवार की सुबह करीब 5.45 बजे युवक पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उसकी सांसें थम चुकी थीं। बृहस्पतिवार की शाम को रिश्ते के जीजा से झगड़ा हुआ था। इसके बाद से ही वह लापता था। शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यहां का है मामला 

गांव मुड़समा निवासी अर्जुन सिंह (25) की मौत हुई है। पिता गुड्डन सिंह ने बताया कि भाभी राजवती की बृहस्पतिवार को तबीयत ज्यादा खराब थी। देखने के लिए उनका दामाद देवेंद्र निवासी नगला भिखारी थाना अवागढ़ रात करीब आठ बजे आया था। जबकि देवेंद्र से संबंध नहीं चल रहे हैं। इसी बात को लेकर बेटे व भतीजों से विवाद हुआ था। इसके बाद शाम से इकलौता पुत्र लापता था। शुक्रवार की सुबह शव पड़ा मिला। आशंका है कि देवेंद्र ने ही बेटे की हत्या की है।

ये भी पढ़ें –  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ… जीते जी मर गई वो

इस बात को लेकर है विवाद 

बताया कि भाभी ने अपनी बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी देवेंद्र के साथ की थी। लेकिन उसने लक्ष्मी को छोड़ दिया और करीब दो साल पहले छोटी बेटी ऊषा से प्रेम विवाह करके ले गया। इसके बाद से ही रिश्तेदारी खत्म हो गई थी और आना-जाना भी नहीं था। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक दो अन्य लोगों के साथ वह आ गया। इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। भाभी को भतीजे आदि इलाज के लिए आगरा ले गए थे। इसके चलते पूछताछ भी नहीं की थी। समझा गया कि आगरा ही गया होगा। लेकिन सुबह शव पड़ा मिला। वहीं पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।

ये भी पढ़ें –  UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और…; सीसीटीवी फुटेज आया सामने

जांच कर रही पुलिस 

थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उतार लिया गया। शर्ट पेड़ पर लटकी मिली है। युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। देवेंद्र से झगड़ा होने की बात कही जा रही है, उसकी भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *