इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे में जिप्सम से लदा ट्रक नमक लदे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद आग लगने से हरियाणा के चालक की केबिन में फंसकर जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर हड़कंप मच गया।

Trending Videos


गुरुवार रात करीब साढ़े बारह पर पक्का बाग ओवर ब्रिज से लगभग तीन सौ मीटर पहले यह हादसा हुआ। अहलनाबाद हरियाणा से जिप्सम लादकर बनारस जा रहा ट्रक आगे चल रहे नमक लदे ट्रक से पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *