इटावा जिले में ताखा कस्ब के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश रावत (चालक) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128.5 कुरखा गांव के पास हुई।

Trending Videos


बताया गया कि रास्ते में ड्राइवर हाफिज को अचानक नींद महसूस हुई, जिस पर कार को रोका गया और ड्राइवर बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान गाड़ी की खिड़की खुली होने पर डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें मिथलेश रावत, निवासी मिरापुर, थाना कोठी, जिला बाराबंकी, हाफिज, निवासी मिरापुर, दिलीप पटेल निवासी मिरापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें