Surgeon of Medical University arrested in fraud in Etawah, police has taken the accused to Lucknow

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


इटावा जिले में मेडिकल यूनिवर्सिटी, सैफई के कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समीर सराफ व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर वित्तीय अनियमितता, पीड़ित मरीजों को वित्तीय हानि पहुंचाने और मरीजों की जान खतरे में डालने के आरोप है।

इन पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक ने पत्र लिखा था। डॉ. सराफ फिलहाल निलंबित हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने पुलिस को 24 दिसंबर 2021 को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में सोमवार को मामला दर्ज किया।

इसमें आरोप है कि यूनिवर्सिटी में कैथ लैब का एक से डेढ़ साल का सामान उपलब्ध होने के बावजूद यूनिवर्सिटी में तैनात डॉ. समीर सराफ एवं संलिप्त अन्य लोगों ने वर्ष 2019 में करीब एक करोड़ मूल्य की अनावश्यक चीजें खरीदीं। इसमें लाखों रुपये की धांधली हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *