इटावा में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह में हजारों अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने नमाज को दो चरणों में संपन्न कराया। सुबह सात बजे और आठ बजे अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने देश और प्रदेश की खुशहाली के साथ-साथ मध्य पूर्व में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की। ईदगाह परिसर में दोनों चरणों में श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Trending Videos



व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पहले से ही सतर्क था। सुरक्षा के मद्देनजर ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसडीएम सदर विक्रम राघव और सीओ सिटी अभय नारायण राय सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें