Allegation of raping a woman after entering her house in Etawah, stabbing her in the tongue

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इटावा जिले के चकरनगर कस्बे में  की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही उसने जीभ में चाकू मारकर घायल करने की भी बात कही है। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही है। महिला ने घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का भी दावा किया है।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मां आशा कार्यकर्ता हैं। गुरुवार रात मां प्रसव कराने के लिए ब्लॉक गई थी और वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान रात में करीब 11 बजकर सात मिनट पर एक अनजान युवक हाथ से खिड़की की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस आया।

आरोपित ने महिला को अर्द्धनग्न कर दिया। नींद खुलने पर वह भागी तो आरोपी ने कमरे में अंदर खींच लिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने कमरे के अंदर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। चीखने पर आरोपी ने गला दबा लिया। जब उसकी जीभ बाहर निकली, तो आरोपित ने जीभ में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें